madhya pradesh police recruitment 2025: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में कुल 7500 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Bharti 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जैसे कई पद शामिल किए गए हैं। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 4 अक्टूबर 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है।
मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, परीक्षा केंद्र और चयन प्रक्रिया की डिटेल्स उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय पर आवेदन करें और तैयारी शुरू कर दें।
MP Police Vacancy 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2025 |
प्राधिकरण | कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (ESB) |
विभाग | पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन |
पद का नाम | कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) |
कुल पदों की संख्या | 7,500 |
शैक्षिक योग्यता | न्यूनतम 8वीं/10वीं पास |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | 15 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 सितंबर 2025 |
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि | 04 अक्टूबर 2025 |
परीक्षा तिथि | 30 अक्टूबर 2025 (संभावित) |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Police Bharti 2025 notification
मेरी रिसर्च के दौरान मुझे इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक ट्वीट भी देखने को मिला है, जिसे मैंने आपके साथ नीचे साझा किया है। आप चाहें तो इसे खुद भी देख सकते हैं ताकि जानकारी पर पूरा भरोसा कर सकें। इसके अलावा, इस भर्ती से जुड़ी बाकी सभी ज़रूरी डिटेल्स आपको नीचे विस्तार से दी जा रही हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती
— Home Department, MP (@mohdept) August 22, 2025
➡️ आने वाले तीन वर्षों में 22,500 पदों पर भर्ती होगी।
➡️ प्रतिवर्ष 7,500 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर।
➡️ भर्ती प्रक्रिया का संचालन मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा।@DrMohanYadav51 @DGP_MP @MPPoliceDeptt #Mppolice #Requrement pic.twitter.com/x322Bsm2cZ
MP Police Exam 2025: परीक्षा टाइम टेबल
Exam Name | Exam Date | Shift | Reporting Time | Instruction Reading | Answer Writing Time |
---|---|---|---|---|---|
Constable Recruitment Exam 2025 | From 30th October 2025 | First Shift | 07:30 AM – 08:30 AM | 09:20 AM – 09:30 AM (10 min) | 09:30 AM – 11:30 AM (2 hrs) |
Constable Recruitment Exam 2025 | From 30th October 2025 | Second Shift | 12:30 PM – 01:30 PM | 02:20 PM – 02:30 PM (10 min) | 02:30 PM – 04:30 PM (2 hrs) |
MP Police Bharti 2025: परीक्षा कब होगी ?
एमपी पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
इस परीक्षा के लिए राज्यभर के कुल 11 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं. उम्मीदवार आवेदन करते समय अपने अनुसार नजदीकी केंद्र का चयन कर सकते हैं.
अब जबकि परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को तेज कर दें ताकि अच्छे अंकों के साथ चयन सुनिश्चित हो सके।
MP Police Exam 2025: ऐप्लकैशन फीस
Category | Application Fee |
---|---|
UR / Other States | ₹500/- |
SC / ST / OBC / EWS (Madhya Pradesh Residents Only) | ₹250/- |
Departmental Candidates (UR) | ₹200/- |
Departmental Candidates (SC / ST / OBC / EWS) | ₹100/- |
MP Police Bharti 2025: शैक्षिक योग्यता
- अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए – न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। यानी जिन अभ्यर्थियों ने केवल आठवीं तक पढ़ाई की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए – न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। यानी उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- सभी वर्गों के लिए सामान्य शर्त – उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही, आवेदन करते समय मार्कशीट या समकक्ष प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
इस भर्ती मे आवेदन करने से पहले आपको MP Police Bharti 2025 Eligibility Criteria जरूर चेक कर लेना चाहिए
MP Police Bharti 2025 Exam Pattern & Syllabus
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025 (लिखित परीक्षा)
क्रम संख्या | विषय | अंक |
---|---|---|
1 | सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति | 40 |
2 | बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक योग्यता | 30 |
3 | विज्ञान एवं सरल अंकगणित | 30 |
कुल | 100 |
MP Police Bharti 2025 Syllabus PDF Download
मेरी रिसर्च के दौरान मुझे एमपी पुलिस भर्ती 2025 का सिलेबस पीडीएफ भी मिला, जो मुझे इस वेबसाइट पर देखने को मिला – syllabusarea.in। इच्छुक उम्मीदवार चाहें तो इस लिंक पर जाकर पूरा सिलेबस विस्तार से देख सकते हैं और अपनी तैयारी उसी अनुसार शुरू कर सकते हैं।

MP Police Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
MP Police Bharti 2025 apply online : उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ सामान्य स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले उम्मीदवार को कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर उपलब्ध Constable Recruitment Test 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

- लिंक खुलने के बाद एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पर्सनल विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता/माता का नाम आदि भरना होगा।

- इसके बाद शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे सही-सही भरना जरूरी है।
- सभी विवरण भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग।
- शुल्क जमा होते ही आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।
- फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने पर एक कंफर्मेशन पेज खुलेगा। उम्मीदवारों को यह पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।
- अंत में, भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना सबसे जरूरी है।